किसान आंदोलन के चलते हरियाणा रोडवेज को हुआ इतने करोड़ का नुकसान, जाने पूरी खबर

 
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा रोडवेज को हुआ इतने करोड़ का नुकसान, जाने पूरी खबर 

Haryana News : किसान आंदोलन के कारण हरियाणा रोडवेज की कई बसें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा रोडवेज को अभी तक अनुमानित करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

हर रोज हरियाणा रोडवेज को लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कुछ रूटों पर बस सेवा फिर से शुरू हो गई है, लेकिन आंदोलन की वजह से बसों में सवारी की संख्या काफी कम हो गई है।

किसान आंदोलन के कारण हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किया है कि हरियाणा से पंजाब के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसलिए इस रूट पर बसों का संचालन नहीं होगा। इस कारण दिल्ली, पंजाब, और चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें बंद कर दी गई हैं। स्थानीय रूट पर भी बसों की संख्या कम हो गई है।

कुछ रूटों पर बसें अब नए रास्ते से चलाई जा रही हैं, जिससे बसें अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके कारण डीजल की खपत भी बढ़ गई है। पहले जहाँ बसें 1 घंटे में अपना सफर पूरा करती थीं, अब वही बसें 2 घंटे में सफर कर रही हैं। इससे ईंधन का खर्चा और नुकसान भी बढ़ गए हैं।