हरियाणा पुलिस का 'ऑपरेशन जामताड़ा', साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी रेड

 
हरियाणा पुलिस का 'ऑपरेशन जामताड़ा

हरियाणा का में काफी दिनों से आ रहे साइबर ठगी के मामलों पर हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई की है।

हरियाणा पुलिस ने ऑपरेशन जामताड़ा के नाम से नूंह इलाके में साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी रेड की है।

कल देर रात मेवात,राजस्थान और यूपी के बॉर्डर एरिया से सटे मेवात के 14 गाँवों में रेड की गई  

इससे पहले साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 2 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर को बंद भी करवाया गया


नूंह एसपी वरुण सिंगला की देख रेख में 5 हज़ार पुलिस कंर्मियो ने इस सबसे बड़ी रेड को अंजाम दिया

इसमें 6 एएसपी 14 डीएसपी 102 रेड पार्टी 102 स्पॉट पार्टी शामिल रही।

रात करीब 2:00 बजे चलाया गया था अभियान।