हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, किसान आंदोलन में उपद्रव वालों के पासपोर्ट और वीजा होगा रद्द

 
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, किसान आंदोलन में उपद्रव वालों के पासपोर्ट और वीजा होगा रद्द

हरियाणा और पंजाब की सीमा पर किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। अब इसी मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है। हरियाणा पुलिस की तरफ से उपद्रव करने वालों पर सख्ती दिखानी शुरु कर दी है।

हरियाणा पुलिस की तरफ से किसान आंदोलन में उपद्रव करने वालों के पासपोर्ट और वीजा रद्द करने की तैयारी कर ली है वहीं कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

हरियाणा पुलिस की तरकफ से हाई रेजोल्यूशन कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हरियाणा पुलिस की तरफ से कैमरों से कई लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।