Haryana News: हरियाणा के सिरसा मे विधवा महिला के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

 
Haryana News: हरियाणा के सिरसा मे विधवा महिला के साथ बलात्कार, मामला दर्ज  

Haryana News: सिरसा में एक युवक ने विधवा महिला के साथ जबरन रेप किया। 31 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जनवरी 2023 में भारत नगर निवासी सुनील का जबरन उसके घर मे घुस गया और उसके साथ जबरन रेप किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं रहेगा। इसके बाद महिला डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। 24 सितंबर 2023 तक ये सिलसिला यू ही चलता रहा। 

इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घरवालों को सारी बात बता दी। घरवालों ने उसे महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पीड़िता का कहना है कि वो बुधवार को महिला थाना सिरसा पहुंची और सारी आपबीती पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा