Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी को क्यों बनाया गया सीएम ? पूर्व सीएम ने किया खुलासा

 
 हरियाणा में नायब सिंह सैनी को क्यों बनाया गया सीएम ? पूर्व सीएम ने किया खुलासा

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने करनाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरे लिए बहुत विशेष प्रसंग है। जैसे घर के बुजुर्ग को खुशी होती है वैसी अनुभूति हो रही है। परिवर्तन नियमित प्रक्रिया है।

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को सीएम बनाए जाने को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि 12 मार्च को नायब सिंह सैनी को सबने प्रसन्नता और एक स्वर से नया सीएम चुना। ये भारतीय जनता पार्टी है।

विपक्ष ने जनता को लूटा खसोटा-पूर्व सीएम मनोहर
यहां सब कुछ आदर्श पद्धति से होता है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों में खेमे बनते हैं। कांग्रेस में देश प्रदेश में यही हाल है। वहां पुत्र मोह है। परिवारवाद है। विपक्ष ने जनता को लूटा खसोटा।

मैंने जनता की सेवा की। विपक्ष कितनी भी आलोचना करे हम पीछे नहीं हटे। विपक्ष ने पोर्टल खत्म करने की बात कही। सच ये है कि उन्होंने ऐसा किया तो वे खत्म हो जाएंगे। सीएम से अपील इन कार्यों को रुकने नही देना है।

जनसेवा में 24 घंटे सहयोग के लिए खड़ा हूं। हरियाणा (Haryana Cabinet Expansion) की जनता मेरी आराध्य है मेरा परिवार है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने करनाल विधानसभा से त्यागपत्र दिया और नेतृत्व से कहा नए सीएम को यहीं से प्रतिनिधित्व दें। मुझे करनाल लोकसभा से चुनाव में उतारा है। उन्होंने एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि किसी अमीर व्यक्ति ने सब कुछ दान करने की इच्छा जताई।

मनोहर लाल ने जनता से मांगी माफी
एक संत से तो उस संत ने उसे एक गठरी दी और उसमें रखे हीरे मोती और धन गंगा में डालने को कहा। वह ऐसा करने लगा और काफी देर हो गई तो संत ने उपदेश दिया कि सच्चे मन से कुछ करोगे तो मन कभी नही भटकेगा।

हमें किसी से नहीं बस अपने व परिवार से लगाव है। परिवार में कभी ऊंच-नीच हुई हो और उससे किसी को कोई तकलीफ हो तो मन से निकाल देना।

मनोहर लाल मेरी उंगली पकड़कर आगे लाए-सीएम नायब
सीएम नायब सैनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेरी उंगली पकड़कर आगे लाए। मुझे पता नहीं था कि सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ते हुए मैं सीएम बनूंगा। पिछले चुनाव में संजय भाटिया को आपने देश में दूसरे नंबर की जीत दिलाई। अब संत व्यक्तित्व मनोहर लाल को देश में सबसे बड़ी जीत दिलानी है।

नायब ने आगे कहा कि उनके कार्यकाल में जनहित की अनेक योजनाएं चलाई गई। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की दस पीढ़ियां इन योजनाओं को समझ नहीं पाएंगी। आपने हरियाणा (Haryana News) को नई दिशा दी। इनकी विनम्रता मिसाल है। मैं छोटा सा कार्यकर्ता था।

अब कोई पर्ची कोई खर्ची नहीं-नायब सैनी
आपकी देखरेख में जिम्मेदारी निभाई है। अब नेतृत्व ने जो दायित्व दिया उसे सौ फीसदी पूरा करूंगा। चुनाव में विपक्षी कहते थे गरीबी हटाएंगे पर असफल रहते थे। मनोहर लाल जी ने आयुष्मान (Ayushman Yojana) के साथ चिरायु योजना (Chirayu Yojana) जोड़ी। हरियाणा के युवाओं को अवसर दिए। सिस्टम सुधारा।