Haryana News: हरियाणा में आज इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री, देखें लिस्ट

 
Haryana News: हरियाणा में आज इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री, देखें लिस्ट 

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक आज 11 बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 

हालांकि कैबिनेट विस्तार की चर्चा दो दिनों से चल रही है, लेकिन माना जा रहा है कि अनिल विज की नाराजगी और लोकसभा चुनाव में कैबिनेट विस्तार के असर को लेकर पार्टी लगातार मंथन कर रही है. 

ये नेता बन सकते हैं नए मंत्री:

- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 - नांगल चौधरी विधायक अभय यादव

- आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई

- अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल

- पंचकूला विधायक और विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता

- राई से विधायक मोहन लाल बडोली

- हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा

- निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत और सोमबीर सांगवान

चुनावी समीकरण के हिसाब से तय होंगे नाम- सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी कई समीकरणों पर मंथन कर रही है. पार्टी जिसको भी मंत्री बनाएगी उसके सियासी नफा नुकसान का आंकलन करने के बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी.