Haryana News: बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, जानें नई टाइमिंग

हरियाणा में लगातार गर्मी के बढ़ते हुए प्रकोप को लेकर अब शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
 
बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, जानें नई टाइमिंग


Haryana News:हरियाणा में लगातार गर्मी के बढ़ते हुए प्रकोप को लेकर अब शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया है।

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग ने मई महीने में भीषण गर्मी की संभावना जताई है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सेहत पर तपती गर्मी और लू का प्रभाव न पड़े इसके लिए शिक्षा मंत्री ने यह फैसला लिया है। 

सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशायल की तरफ से स्कूल  के समय में बदलाव किया गया है।  कई राज्यों में  लू के चलते गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है।

दिल्ली में 11 मई से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के स्कूल कैलेंडर के अनुसार, इस साल गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो रही हैं जोकि 30 जून 2024 तक जारी रहेंगी।