Haryana News: हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बाद में दिया ये बयान

 
Haryana News: हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बाद में दिया ये बयान 

BREAKING NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से की मुलाकात 

मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी का बयान

नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के बाद दी प्रतिक्रिया

Pm से कई विषयो को लेकर बात हुई

कई संकेत किये हैं

Pm के काम को लेकर हम आगे जाएंगे

गरीब तक सरकार पहुची हैं
10 की 10 लोकसभा सीट हम जीत के सरकार बनाएंगे

सबको साथ ले कर के हरयाणा को विकास की गति मे आगे ले जाना हैं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामो को आगे बढ़ना है

PM ने सराकर की मजबूती से जो छवि बानी हैं,अंतिम व्यक्ति तक पहुचना हैं

कांग्रेस की सराकर मे हुए भ्रष्टाचार को भी नही भूले हैं लोग

देश और प्रदेश मे नई गत्ती लाना हैं

विकशित भारत ,विकशित हरियाणा

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले

बैठ कर के PM से चर्चा हुई

जैसा भी आदेश होगा आगे बढ़ाया जाएगा

विज जी वरिष्ठ नेता हैं

प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा

संगठन तय करेगा

उस दिशा निर्देश से काम हॉग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात होगी

4 नाम जल्द होंगे जारी

JJP से BJP का अलग होना,

यह उच्च स्तर का निर्णय हैं

जन की भावना को लेकर आगे बढ़ना हैं

Good Governance को लेकर आगे बढ़ना हैं

यह सरकार का गठबंधन था

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा से लोकसभा की सभी सीटों पर खिलेगा कमल, जनता मन बना चुकी: नायब सिंह सैनी
 
बोले, कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार को भूली नहीं जनता

नई दिल्ली, 14 मार्च-
हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, ऐसा देश की जनता फैसला ले चुकी है। हरियाणा की जनता भी लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की झोली में डालने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के बाद हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद मिला है, कई विषयों पर चर्चा हुई है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए। उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले दस वर्षो में जो काम किए है, उनसे  देश और प्रदेश में नया भारत-नया हरियाणा, विकसित भारत-विकसित हरियाणा आज लोगों को नजर आ रहा है।  हरियाणा में श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत विकास हुआ है और गुड गर्वेनेंस का उदाहरण रहा है। हम  उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगें।

मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस मामले में चर्चा हुई है। जल्द इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता है और उनका आर्शीवाद हमारे साथ है। कल भी विधानसभा में हम साथ थे।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है और बाकी चार की भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जनता सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना चुकी है।

श्री नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता  कांग्रेस के कुशासन को भूली नहीं है, तब एक गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था और हर मामले में भ्रष्टाचार चरम पर था।

जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।
-------