Haryana News : हरियाणा में 250 रुपए के लिए हत्या, ऑटो का किराए नहीं देने पर फोड़ा सिर

 
हरियाणा के अंबाला कैंट में 250 रुपए को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई।   उसके सिर में गंभीर चोटें लगने से अंदर खून जमा होने के कारण व्यक्ति ने शुक्रवार तड़के 3 बजे दम तोड़ दिया।   PGI चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है, लेकिन महिला पैसे के अभाव में अपने पति को वापस घर ले आई थी।   Also Read - हरियाणा रोडवेज अब गांवों में देगी बेहतर सर्विस, नई बसों को मिला परमिट  यहीं, पैसे की व्यवस्था होने तक हल्दी वाला दूध पिलाती रही।  महिला ने कहा कि वह अपने पति की इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, किसी ने कोई मदद नहीं की।   पति उसकी आंखों के सामने तड़प-तड़प कर मर गया।   अंबाला कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात ही हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।   स्टाफ रोड अंबाला कैंट निवासी शीतल ने बताया कि वह पिछले 2 माह से अपने पति रोबिन के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे हैं।   यहां मेजर के घर मेड का काम करती है। उसके पड़ोस में जीवन अपने पति राहुल के साथ रहती है।   हालांकि, दोनों में अनबन चल रही है। राहुल पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है।   शीतल ने बताया कि 2 माह पहले उनका और राहुल का सामान एक ही ऑटो में सर्वेंट क्वार्टर तक आया था।   उस वक्त राहुल ने एक हजार रुपए ऑटो का किराया दिया था।   इसमें से 500 रुपए उन्होंने राहुल को दे दिए थे, लेकिन आरोपी 250 रुपए और मांग रहा था।   उसके पति ने राहुल को कहा था कि वह कुछ दिन बाद दे देगा।   महिला ने बताया कि 21 अप्रैल दोपहर 1 बजे वह अपने पति रोबिन के साथ बाजार की तरफ जा रही थी।   जैसे ही वे निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो पीछे से राहुल आया और गाली-गलौज करने लगा।   यही नहीं, राहुल साइड में पड़े डंडे से उसके पति के सिर व टांगों पर बुरी तरह से मारने लगा।    आरोपी ने लोहे के कड़े से उसके पति के सिर में काफी चोटें मारी।   राहगीरों ने उसके पति को छुड़वाया। उस वक्त आरोपी राहुल जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।  महिला ने बताया कि वह लहूलुहान हालत में अपने पति को घर ले आई और घर पर ही दूध हल्दी देती रही। 25 अप्रैल को उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।   वे सिविल अस्पताल कैंट लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। PGI में डॉक्टरों ने कहा कि सिर में ज्यादा चोट है। अंदर खून जम गया है ऑपरेशन करना पड़ेगा।  महिला ने बताया कि वह 26 अप्रैल को अपने पति को वापस अंबाला ले आई, क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन के लिए पैसों का प्रबंध करना था।   उसके पति को चोट लगने के कारण अभी भी अच्छे से होश नहीं आया था। शुक्रवार तड़के 3 बजे अचानक उसके पति की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।   पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ धारा 307 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Haryana News :  हरियाणा के अंबाला कैंट में 250 रुपए को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 

उसके सिर में गंभीर चोटें लगने से अंदर खून जमा होने के कारण व्यक्ति ने शुक्रवार तड़के 3 बजे दम तोड़ दिया। 

PGI चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है, लेकिन महिला पैसे के अभाव में अपने पति को वापस घर ले आई थी। 

यहीं, पैसे की व्यवस्था होने तक हल्दी वाला दूध पिलाती रही।

महिला ने कहा कि वह अपने पति की इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, किसी ने कोई मदद नहीं की। 

पति उसकी आंखों के सामने तड़प-तड़प कर मर गया। 

अंबाला कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात ही हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

स्टाफ रोड अंबाला कैंट निवासी शीतल ने बताया कि वह पिछले 2 माह से अपने पति रोबिन के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे हैं। 

यहां मेजर के घर मेड का काम करती है। उसके पड़ोस में जीवन अपने पति राहुल के साथ रहती है। 

हालांकि, दोनों में अनबन चल रही है। राहुल पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है।

शीतल ने बताया कि 2 माह पहले उनका और राहुल का सामान एक ही ऑटो में सर्वेंट क्वार्टर तक आया था। 

उस वक्त राहुल ने एक हजार रुपए ऑटो का किराया दिया था। 

इसमें से 500 रुपए उन्होंने राहुल को दे दिए थे, लेकिन आरोपी 250 रुपए और मांग रहा था। 

उसके पति ने राहुल को कहा था कि वह कुछ दिन बाद दे देगा।

महिला ने बताया कि 21 अप्रैल दोपहर 1 बजे वह अपने पति रोबिन के साथ बाजार की तरफ जा रही थी। 

जैसे ही वे निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो पीछे से राहुल आया और गाली-गलौज करने लगा। 

यही नहीं, राहुल साइड में पड़े डंडे से उसके पति के सिर व टांगों पर बुरी तरह से मारने लगा। 

आरोपी ने लोहे के कड़े से उसके पति के सिर में काफी चोटें मारी। 

राहगीरों ने उसके पति को छुड़वाया। उस वक्त आरोपी राहुल जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने बताया कि वह लहूलुहान हालत में अपने पति को घर ले आई और घर पर ही दूध हल्दी देती रही। 25 अप्रैल को उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। 

वे सिविल अस्पताल कैंट लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। PGI में डॉक्टरों ने कहा कि सिर में ज्यादा चोट है। अंदर खून जम गया है ऑपरेशन करना पड़ेगा।

महिला ने बताया कि वह 26 अप्रैल को अपने पति को वापस अंबाला ले आई, क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन के लिए पैसों का प्रबंध करना था। 

उसके पति को चोट लगने के कारण अभी भी अच्छे से होश नहीं आया था। शुक्रवार तड़के 3 बजे अचानक उसके पति की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। 

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ धारा 307 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।