Haryana News: हरियाणा में आग में जलने से विवाहिता की मौत, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

हरियाणा के फतेहाबाद में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुराल वालें उसके चरित्र पर शक करते थे। इसी वजह  से उन्होनें विवाहिता को जिंदा जला दिया।
 
Haryana News: हरियाणा में आग में जलने से विवाहिता की मौत, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप


Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुराल वालें उसके चरित्र पर शक करते थे। इसी वजह  से उन्होनें विवाहिता को जिंदा जला दिया। इसके बाद मृतक महिला के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

मामला गांव मेहूवाला का है। इस मामले में गांव किरढ़ान निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा की शादी सुरेन्द्र व दूसरी बहन सोनू की शादी राजेश बेरड़ निवासी मेहूवाला के साथ 2013 में हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने उन्हें काफी दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद उनके ससुराल वालों ने  दहेज को लेकर उन्हें परेशान करते थे।

इससे परेशान होकर उसकी बड़ी बहन कृष्णा अपने मायके गांव किरढ़ान में रहती है। उसकी दूसरी बहन सोनू को भी उसका पति राजेश, जेठ सुरेन्द्र, सास जेता बाई व ससुर रामकरण दहेज के लिए ताने मारते रहते थे। सोनू के बताने पर उन्होंने उसे अपने मायके गांव किरढ़ान आने को भी कहा, लेकिन वह हर बार मना कर देती और कहती कि उसने घर बसाना है। बहन के ससुराल वाले उसके चरित्र पर भी  शक करते थे। 

इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनकी बहन ने खुद को आग लगा ली है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा उसकी बहन सोनू फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी और उसका पूरा शरीर आग लगने के कारण जला हुआ था। उसने आरोप लगाया कि सोनू को उसके जेठ व सास-ससुर ने आग लगाकर मार दिया और सोनू के पति ने भी उनका साथ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।