Haryana News : हरियाणा में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति से बोली- बच्चों के लिए नई मम्मी ले आना, जानिए क्या और कहां का है मामला

Haryana News : हरियाणा के हिसार में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसके बाद महिला ने अपने पति को फ़ोन करके कहां की मैंने तेरे बच्चो को 15 साल पाल दिए,अब इनके लिए नई मम्मी ले आना।
जाने से पहले महिला अपने साथ सोने के गहने और दस हजार रुपए भी ले गई है।
महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर के सामने ही रहते मैकेनिक के साथ फरार हो गई है।
साथ ही बच्चों की फीस भरने के लिए लाए गए रुपए भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कई बार समझाया, लेकिन नहीं मानी
महिला के पति ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी का पिछले कई सालों से घर के सामने ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था।
उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया। परिवार ना टूटे इसलिए चुप रहा।
शुक्रवार को भी इस मामले को लेकर थाने में पंचायत हुई, तब उसने कहा कि वह यदि युवक के साथ घर बसाना चाहती है तो उसके साथ चले जाए।
यदि मेरा घर बसाना चाहती है तो मेरे साथ आ जाए। तब पत्नी ने कहा कि वह अपने घर ही वापस जाएगी।
2 बजे के बीच घर से निकली
शनिवार को वह शहर की एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने आ गया। उसका छोटा बेटा अपनी बुआ के पास गया था। जबकि बड़ा बेटा बुखार के कारण दवा खाकर सो रहा था।
रात 8 बजे जब उसने घर की लाइट बंद देखी। उसने घर आकर बेटे को पूछा तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर की।
इसके बाद उसने गली में एक दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि वह दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच उसकी पत्नी गली से गुजरी थी।
उसके हाथ में बैग था। जब उसने आस-पड़ोस में पता किया तो पता चला कि मैकेनिक युवक भी गायब है।
फोन करके कहा- नई मम्मी ढूंढ लो
महिला ने घर से जाने के बाद अपने पति को फोन करके कहा कि वह घर से चली गई है। 15 साल उसने उसके बच्चे पाल दिए हैं।
अब अगले 15 साल तुम बच्चों को पाल कर दिखाओ।
तुम लोगों ने जो करना है कर लो। इसके बाद महिला ने अपने बड़े बेटे से फोन पर बात की और कहा कि तुम अब अपनी नई मम्मी ढूंढ लो।
अब मैं वापस नहीं आऊंगी। इस दौरान दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई।