Haryana News: हरियाणा CM के पॉलिटिकल सेक्रेटरी ने दिया इस्तीफा, CMO में बढ़ी हलचल, जानिए पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कृष्ण बेदी ने इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर CMO में हलचल बढ़ गई है।
हालांकि CM मनोहर लाल इन दिनों अपने जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी हैं।
इस कारण से अभी उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
अब चर्चा यह है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर 2024 में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं।
इसिलए वह उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बनकर आए थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।
इसके बाद वह 2019 में भी चुनाव लड़े, हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।