Haryana News: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने किया एक और पोर्टल लॉन्च, जनसंवाद कार्यक्रम का रखा जाएगा लेखा-जोखा

 
हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने किया एक और पोर्टल लॉन्च

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में जन संवाद पोर्टल लॉन्च किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, लोकसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

इस पोर्टल पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाली समस्याओं एवं सुझावों को अपलोड कर पूरा लेखा जोखा रखा जाएगा।

इसके बाद संबंधित अधिकारी इन समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेंगे और शिकायतकर्ता के पास इस बारे संदेश भी जाएगा। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के तहत 13 से 15 मई तक सिरसा में चतुर्थ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

इसके तहत जिला सिरसा के कई गांवों के लोगों से सीधे रूबरू होकर संवाद किया जाएगा।