Haryana News: हरियाणा में रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा, 40 मजदूर झुलसे, 8 की हालत गंभीर

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते बॉयलर फट गया।

 
सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते बॉयलर फट गया।

Haryana News: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते बॉयलर फट गया। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 40 लोग झुलस गए। जिसमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत डीसी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड  फैक्ट्री की आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक राई औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया एक्सपोर्टस के नाम से फैक्ट्री नंबर 329 है। जिसमें रबड़ बेल्ट बनाने का काम होता था। बीते मंगलवार को फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला और 40 अन्य मजदूर झुलस गए हैं। जिनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी को सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवाया।
जहां से कुछ मजदूरों को सोनीपत के निजी अस्पताल और 8 मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन के अलावा सोनीपत डीसी मनोज कुमार भी सोनीपत  सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की

सोनीपत डीसी ने जानकारी दी है कि उन्हें सूचना मिली थी की फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से हादसा हुआ है, जिसमें मजदूर झुलसे है। मजदूरों का इलाज सोनीपत के सिविल अस्पताल एक निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उनका कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी।