Haryana News : हरियाणा में नहर में डूबने से 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास करने की खुशी में दोस्तों के साथ नहाने उतरे थे

हरियाणा के यमुनानगर में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने की वजह से मौत हो गई।
 
हरियाणा में नहर में डूबने से 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास करने की खुशी में दोस्तों के साथ नहाने उतरे थे

Haryana News : हरियाणा के यमुनानगर में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने की वजह से मौत हो गई। दोनों छात्र 12वीं क्लास में पढ़ते थे। मृतकों की पहचान कृष गुर्जर और मयंक सैनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों छात्रों का रिजल्ट आया था। रिजल्ट की खुशी मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ दोनों ने पहले शराब पी और फिर नहाने के लिए नीचे पश्चिमी यमुना नहर में उतर गए। 

लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह वापस नहीं लौट पाए। उसके साथी दोस्तों ने उनके घर और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। 

इस दौरान मौके पर डीएसपी महावीर और प्रताप नगर थाना प्रभारी सतनाम समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को यमुना नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।