हरियाणा के सिरसा में घर की चारदीवारी के अंदर कर रखी थी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार

 
हरियाणा के सिरसा में घर की चारदीवारी के अंदर कर रखी थी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार 

Haryana News: सिरसा के गांव दया सिंह थेहड़ में एक व्यक्ति मकान के अंदर अफीम की खेती कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद थाना पुलिस रविवार को गांव तलवाड़ा बस स्टैंड पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रघुबीर उर्फ वीर सिंह निवासी दया सिंह थेहड़ ने अपने मकान की चारदीवारी के अंदर अफीम के पौधे लगा रखे हैं।सूचना पाते ही  पुलिस ने तुरंत मकान में छापेमारी की। 

इसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस देकर मकान की तलाशी ली तो मकान की चारदीवारी में अफीम के पौधे उगे दिखाई दिए।

पुलिस ने रघुबीर सिंह ने अफीम की खेती करने का लाइसेंस मांगा,जो वह पुलिस को नहीं दिखा सका । इसके बाद पुलिस ने अफीम के पौधों को उखाड़कर उसका वजन किया तो वजन 10 किलो 400 ग्राम निकला।

पुलिस ने मकान की चारदीवारी में लगाए गए अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी रघुबीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके  खिलाफ ऐलनाबाद पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी रघुबीर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।