हरियाणा में ग्रुप डी में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती संग किया गंदा काम, आरोपी अरेस्ट

 
हरियाणा में ग्रुप डी में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती संग किया गंदा काम, आरोपी अरेस्ट

हरियाणा के जींद में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को ग्रुप डी में सरकारी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था, ऐसा महिला ने आरोप लगाया था।

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने पुलिस अधीक्षक जींद सुमित कुमार के कुशल नेतृत्व में व डीएसपी नरवाना अमित कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। 

पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ ओमी वासी सुदकैन कलां हाल रामनगर कालोनी नरवाना के रूप में हुई है। 

गत 22 फरवरी को थाना सदर नरवाना में एक महिला ने दरखास्त दी थी कि नरवाना निवासी ओम प्रकाश ने ग्रुप डी में सरकारी नोकरी में भर्ती करवाने का बहकावा देकर उसके साथ जबरदस्ती की है। 

इस पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता व महिला के खिलाफ अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जींद द्वारा तुरंत सीआईए नरवाना व थाना सदर नरवाना की विशेष टीम का गठन किया। सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए खुफिया सूचना के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी को नेहरू पार्क के नजदीक से काबू कर लिया।