Haryana: हरियाणा मे खराब फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा, जल्दी इस पोर्टल पर करे ब्यौरा अपलोड

 
Haryana: हरियाणा मे खराब फसल का किसानों को मिलेगा मुआवजा, जल्दी इस पोर्टल पर करे ब्यौरा अपलोड

चंडीगढ़: बरसात और हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने हरियाणा के सम्पूर्ण क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। गेहूं और सरसों की बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से अपील की है कि वे इस नुकसान की जानकारी ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल (www.ekshatipurti.haryana.gov.in) पर अपलोड करें, ताकि सरकार इसे मूल्यांकन कर सके। किसानों को 15 मार्च, 2024 तक अपने नुकसान की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

सरकार राजस्व अधिकारियों के साथ सर्वे करवाएगी, फिर किसानों के बैंक अकाउंट में मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को पहले खुद नुकसान की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।  तब जाकर किसानों के बैंक अकाउंट में फसलों के नुकसान का मुआवजा आएगा। मुआवजा मिलने की शर्त है कि किसानों का रजिस्ट्रेशन मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर हो। किसानों को अपने नुकसान का विवरण समय पर भरना होगा।