हरियाणा के सीएम नायब सिंह का अंबाला में कार्यक्रम आज, सबकी निगाहें पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर

पहली बार सीएम बनने के बाद अंबाला आ रहे हैं नायब सिंह सैनी
 
हरियाणा के सीएम नायब सिंह का अंबाला में कार्यक्रम आज, सबकी निगाहें पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर

हरियाणा मेें सीएम नायब सिंह को बनाने के बाद पहली बार आज मंगलवार को अंबाला आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर सब की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सैनी का अंबाला छावनी विधानसभा में भी स्वागत कार्यक्रम तय किया है। इसी विधानसभा क्षेत्र से विज विधायक हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सद्दोपुर, अंबाला शहर के बलदेव नगर और अंबाला छावनी में सैनिक विश्राम गृह में स्वागत कार्यक्र किया जाना है। यह कार्यक्रम तय होते ही अनिल विज ने तीनों मंडलों के प्रधानों को स्वागत में कमी न आने देने का इशारा भी किया हुआ है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्र है कि क्या पूर्व गृह मत्री विज इस स्वागत समारोह में शामिल होंगे या फिर करनाल जाते हुए नाबय सिंह सैनी उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट के लिए रुकेंगे।

आपको बता दे ंकि हालांकि, सैनी के कार्यक्रम के शेड्यूल में विज के आवास पर जाने का जिक्र नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी नायब सिंह सैनी अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे। यहां पर दोनों में शिष्टाचार भेंट हुई थी और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नायब सिंह सैनी को सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बैठक को छोड़कर अपनी निजी गाड़ी से अंबाला लौट आए थे।

हालांकि, अनिल विज ने बाद में फ्लोर टेस्ट और सेशन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा था कि वे रूठे नहीं हैं न ही उनको कोई मनाने आया। विज ने इतना कहा था कि नायब सिंह सैनी के शपथ समारोह के बाद उनसे किसी ने कोई बात नहीं की।