Haryana Board Result: खत्म होगा इंतजार, इस दिन आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

 
Haryana Board Result: खत्म होगा  इंतजार, इस दिन आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Haryana Board Result 2024: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं दे चुके कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन अब विद्यार्थियों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 15 या 16 मई को रिजल्ट जारी कर सकता है। 

इस पर जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्किंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिसके चलते 15 या 16 मई से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि अबकी बार 10वीं कक्षा का परिणाम अब तक के परिणामों के औसत से 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक आने की संभावना है। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के मूल्यांकन प्रणाली में सीबीएसई के पैटर्न को अपनाया है। जिसके चलते ये परिणाम बढ़े है।