हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इन लोगों को रोडवेज की बसों में नहीं देना पड़ेगा किराया

 
 हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इन लोगों को रोडवेज की बसों में नहीं देना पड़ेगा किराया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। विधानसभा में 2024-25 का बजट पेश करने का अंतिम दिन था, जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों, जवानों और राज्य के विकास को महत्व दिया। उन्होंने बताया कि यह पांचवीं बार है जब उन्होंने बजट पेश किया है, जिस पर उन्हें गर्व है।

इस बार 89 हजार करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है, जो पिछले बजट से 11% अधिक है। उन परिवारों के लिए जिनकी आय 1,80,000 से कम है, वह लोग एक साल में 1000 किलोमीटर तक फ्री सफर कर सकेंगे। इसके अलावा, मशीनों को अपडेट किया गया है।

मुख्यमंत्री ने टैक्स को लेकर भी घोषणा की है कि कोई नया टैक्स लागू नहीं होगा। उन्होंने 5,47,000 किसानों के कर्ज, ब्याज और पेनल्टी को माफ करने की भी घोषणा की है।

सरकार ने शहरी विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार को भी 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।