Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट, जानिए क्या है नया रेट

 कभी सातवें आसमान पर चल रहे सोने और चांदी के दामों में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे है तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका है।
 
सोने-चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट

Gold- Silver Price Update: कभी सातवें आसमान पर चल रहे सोने और चांदी के दामों में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे है तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका है। इसी के चलते आज दूसरे दिन भी सोना और चांदी के कीमतों में नरमी दिखी। जिसके बाद सोना लुढ़कर अब 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।  एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 14 रुपये की गिरावट के साथ 71,015 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 

वही सोने के भाव में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद सोने की कीमत 70,987 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने में अभी और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं चांदी के दामों में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। 

बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़ने के साथ 74 के पार पहुंच गए थे। लेकिन अब सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। इसके साथ ही सोने में अभी और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।