हरियाणा के इस जिले में पहला ऑल इंडिया रेडियो FM शुरू, PM मोदी ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

हरियाणा के जींद शहर में पहला ऑल इंडिया रेडियो एफएम शुरू हो गया है।
करीब 15 किलोमीटर एरिया में रेडियो एफएम की सुविधा मिलेगी।
शुक्रवार को शहर में किले पर बनाए गए आकाशवाणी केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओऱ से ऑनलाइन माध्यम से आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि डा. राजन चिल्लाना ने शिरकत की, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सैनी, सज्जन गर्ग, मुख्यमंत्री मीडिया कॉ-आर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, संजय धवन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एफएम रेडियो स्टेशन हेड रतिराम ने बताया कि शुक्रवार को जींद का पहला आल इंडिया रेडियो एफएम शुरू हो गया है।
इस एफएम के माध्यम से जहां पहले से कहीं अधिक सूचनाओं का प्रसार हो सकेगा वहीं मनोरंजन गतिविधियां भी बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले जींद में कोई एफएम रेडियो नहीं था और अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
इस एफएम का उद्देश्य भी अधिक से अधिक सूचनाओं का प्रसार करना है। इसके अलावा लोकल संस्कृति को बढावा देने के लिए भी इस एफएम रेडियो का प्रयोग किया जाएगा।
लोक संस्कृति को लेकर बाकायदा रोहतक और चंडीगढ़ में कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।
जिसका प्रसारण जींद में एफएम रेडियो के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एफएम रेडियो के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढावा देने का काम किया जाएगा।
व्यापारी अपने व्यापार से संबंधित विज्ञापन प्रसारित करवा सकेंगे। हालांकि इसके लिए चार्ज लिया जाएगा
लेकिन यह प्रसारण आल इंडिया स्तर तक होगा। जिस से व्यापार की अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचेगी।