हरियाणा की CDLU के युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा को मिला सम्मान, जानिए पूरी जानकारी

 
हरियाणा की CDLU के युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा को मिला सम्मान, जानिए पूरी जानकारी 

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा को केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विश्वविद्यालय परिसर में युथ पार्लियामेंट सेशन (तरुण सभा) के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक तथा शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने डॉ मंजू नेहरा तथा उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। 

Dr. Manju Nehra

भारत सरकार के केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया था। इस युवा संसद में राष्ट्रीय स्तर पर ग्रुप बी में सीडीएलयू ने तृतीय स्थान हासिल किया था।  

मंत्रालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के पीछे युवाओं के अन्दर राष्ट्र भक्ति को उजागर करने के साथ-साथ युवाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। 

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पक्ष तथा विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण समसामयिक मुद्दों जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, खेल नीति, रक्षा नीति, कृषि व पशुपालन, महिला सशक्तिकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सभापति व केन्द्रीय मन्त्रियों की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।