यमुनानगर से चरखी दादरी और कैथल के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यहां देखें टाइम- टेबल

हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत हैं। इस कड़ी में कई नए रूटों पर बसों को उतारा जा रहा है।
वहीं यमुनानगर- चरखी दादरी के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है। वहीं कैथल से भी दो बसों का संचालन सीधे यमुनानगर के लिए किया जाएगा। इन बसों के संचालन से दोनों जिलों के लोगों को सीधी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
ये रहेगा टाइम-टेबल
• यमुनानगर बस स्टैंड से चरखी दादरी के लिए दोपहर 02:40 बजे।
• कैथल के लिए यमुनानगर डिपो की बसों का दोपहर 3.20 व 4.25 बजे का समय है।
• इसके अलावा कैथल व अन्य डिपो की बसों के कैथल के लिए सुबह 8.30, 11.00, 11.25, 11.50, दोपहर 3.00, 3.30, शाम 5.05, 5.10 व 5.20 का समय है।
• अब कैथल डिपो की बसों के दो और टाइम मिले हैं, ये दोनों बसें यमुनानगर बस स्टैंड पर नाइट स्टे कर सुबह 5.10 व 5.20 बजे वापसी करने लगी हैं।