Digvijay Singh Chautala Marriage: हरियाणा के डिप्टी सीएम के छोटे भाई की शाही शादी, देखें दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शादी की Photos

जननायक जनता पार्टी के प्रमुख अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय सिंह चौटाला बुधवार रात पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कैथूनंगल की पोती लगन रंधावा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। 

 
Digvijay Singh Chautala Marriage

Digvijay Singh Chautala Marriage: जननायक जनता पार्टी के प्रमुख अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय सिंह चौटाला बुधवार रात पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कैथूनंगल की पोती लगन रंधावा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। इनकी शादी एक शाही अंदाज में हुई। 

Digvijay Singh Chautala Marriage

Digvijay Singh Chautala Marriage

Digvijay Singh Chautala Marriage

 यह नेतागण और वीवीआईपी लोग हुए शादी में शामिल 

बता दें कि इस शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा-जजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री, अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और क्षेत्र के शीर्ष राजनेता अन्य वीवीआईपी लोग शादी में शामिल हुए। इसके साथ ही शादी के कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और एचसीएस स्तर के कुछ अधिकारी भी शामिल हुए।

Digvijay Singh Chautala Marriage

Digvijay Singh Chautala Marriage

जमकर नाचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी ढोल की थाप पर नाचते देखा गया जब उनके छोटे भाई दिग्विजय की बरात दिल्ली में उनके असोला फार्महाउस से निकली।

दादा और चाचा इन कारणों के चलते नहीं हुए शादी में शामिल 

दिग्विजय के चाचा और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके दादा ओपी चौटाला शादी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। दोनों ने प्री-वेडिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था। पलवल में अपनी यात्रा के दौरान, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा था कि शादी समारोह उनकी यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा के बाद तय किया गया था और लोगों की दुर्दशा उनके लिए दिग्विजय के विवाह कार्यों से अधिक महत्वपूर्ण है।

Digvijay Singh Chautala Marriage

Digvijay Singh Chautala Marriage

चौटाला  परिवार ने इस तरह निभाई रस्में 

शादी की रस्मो की यदि बात करें तो शादी के दौरान चौटाला परिवार के  सदस्यों ने हर रस्म को बखूबी निभाया। घुड़चढ़ी से पहले दिग्वियजय सिंह  चौटाला की भाभी ने उन्हें काजल लगाकर रस्म को पूरा किया। इसके साथ ही उनके बड़े भाई डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने उन्हें कलगी पहनाई।