दिग्विजय चौटाला आज लेंगे लगन रंधावा संग सात फेरे, शादी में शामिल होंगे देश के नामी लोग

Digvijay Chautala Marriage: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला की सोमवार को रिंग सेरेमनी हुई। दिग्विजय चौटाला की रिंग सेरेमनी अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ हुई। पिछले कई दिनों से दिग्विजय की विवाह के कार्यक्रम चल रहे हैं।
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला और अमृतसर की लगन रंधावा की दिल्ली में सगाई हुई। आज 15 मार्च को गुरुग्राम में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।
दिग्विजय और लगन को सगाई में शामिल मेहमानों ने शुभकामनाएं दी। चौटाला परिवार में अब शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 मार्च को को दिग्विजय और लगन की शादी होगी।
दिग्विजय के पिता अजय चौटाला ने कहा कि अब मेरे दोनों बेटे बराबर हो गए हैं। घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया है। वहीं दिग्विजय के पिता ने लगन वह दिग्विजय को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया ।
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के छोटे भाई की सगाई में खूब रौनक रही। हरियाणा के बिजली मंत्री सहित अन्य राजनीतिक हस्तियां दिग्विजय और लगन को को आशीर्वाद देने पहुंचे। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
कौन हैं लगन रंधावा?
लगन रंधावा अमृतसर की रहने वाली हैं। वो भी राजनीतिक परिवार से तालुक रखती हैं। लगन के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है।