Digvijay Chautala Ring Ceremony: दिग्विजय चौटाला की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, 15 मार्च को इस जगह होगी ग्रैंड वेडिंग, जानिए अन्य डिटेल्स

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी रमिंदर कौर और दीप करण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा के साथ होने वाली है।
 
Digvijay Chautala Ring Ceremony

Digvijay Chautala Ring Ceremony: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी रमिंदर कौर और दीप करण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा के साथ होने वाली है। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। 

इनकी रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम कल यानि 13 मार्च को सूफी रात के साथ आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम का आयोजन नई दिल्ली के फार्म हाउस पर किया गया। जिसमें दोनों परिवार और दोस्त शामिल हुए। 

15 मार्च को गुरुग्राम में शादी 

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 15 मार्च को गुरुग्राम में होने वाली है। लगन खुद एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। वह मजीठिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कथूनांगल की पोती हैं। 

बड़ी बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल 

शादी समारोह में जिन बॉलीवुड हस्तियों को इनवाइट किया गया है उनमें सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरु रंधावा और हनी सिंह शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिन पहले दिग्विजय ने खान और खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया है।

23 मार्च को रखी जाएगी रिसेप्शन 

चौटाला परिवार के करीबी सहयोगियों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का रिसेप्शन 23 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा खिलाड़ियों, हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्टर्स और सिंगर को शादी के कार्यक्रमों के लिए इनविटेशन दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक रिसेप्शन में मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।