Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। 
 
दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 

इसके बाद एक मई को हवाएं और तेज हो जाएंगी। इनकी स्पीड 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। इन हवाओं में पहाड़ों पर हुई बर्फ की ठंडक होगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक आ सकता है। इसके बाद 2 और 3 मई को एक बार फिर दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 4 मई को एक बार फिर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आंशिक बादल छाएंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। 5 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई तो दिल्लीवासियों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।