Delhi Weather Updates: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी मानसून की बारिश

 
Delhi Weather Updates: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी मानसून की बारिश

देश में तपती गर्मी का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिलेगी।

18 जून तक और गर्मी
मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली एनसीआर में 18 जून तक गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। 

20 जून से मिल सकती है थोड़ी राहत 
ऐसे में लू की स्थिति बनी रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी बात कही जा रही है। वहीं, 20 जून से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। दिल्ली से सटे इलाके पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कुछ खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। 


29 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, 24 को भी बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून आने की सामान्य तारीख 29 जून 2024 है। हालांकि, अनुमान के मुताबिक 24 जून से ही मौसम में बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। 

weather update, delhi weather update, delhi monsoon update, delhi rain, delhi heat, delhi monsoon, delhi update, मौसम अपडेट, दिल्ली मौसम अपडेट, दिल्ली मानसून अपडेट, दिल्ली बारिश, दिल्ली गर्मी, चौपाल टीवी