Congress Loksabha: हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

 
Congress Loksabha

Congress Loksabha: हरियाणा में कांग्रेस ने लोकसभा के 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हिसार से BJP छोड़ Congress में आए सांसद बृजेंद्र सिंह की टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को टिकट मिली है।

उसी के साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकेत ना देकर पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबी राव दान सिंह को दी है।

इसके अलावा, अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा और फरीदाबाद से महेंद्रप्रताप को टिकट मिला है।

कहां से किसे मिली टिकट..

लोकसभा सीट    कैंडिडेट

फरीदाबाद      महेंद्र प्रताप सिंह

हिसार              जयप्रकाश

अंबाला             वरुण चौधरी

करनाल         दिव्यांशु बुद्धिराजा

सोनीपत        सतपाल ब्रह्मचारी

रोहतक          दीपेंद्र हुड्‌डा

सिरसा             कुमारी सैलजा

भिवानी-महेंद्रगढ़    राव दान सिंह