हरियाणा के निजी हॉस्पिटल पर CM फ्लाइंग की रेड, रिकॉर्ड चेक करने की प्रक्रिया जारी
Apr 27, 2023, 17:24 IST

हिसार के निजी हॉस्पिटल पर CM फ्लाइंग की रेड.
निजी अस्पताल में बिना डॉक्टर के ब्लड निकालने की सूचना पर की गई रेड ।
जानकारी के अनुसार रेड के दौरान अस्पताल स्टाफ बिना MBBS डॉक्टर और बिना डिग्री व प्रशिक्षित स्टाफ के डोनर का ब्लड निकाल रहा था। टीम ने नागरिक अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दी। नागरिक अस्पताल से अधिकारियों की एक टीम निजी अस्पताल में पहुंची। अभी रिकॉर्ड चेक करने की प्रक्रिया जारी है।