Bihar Monsoon Update: बिहार वासियों को झुलसा रही गर्मी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इस प्रचंड गर्मी के बीच बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग की माने तो 1-2 जून तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।  
 
बिहार वासियों को झुलसा रही गर्मी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Bihar Monsoon Update: भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इस प्रचंड गर्मी के बीच बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग की माने तो 1-2 जून तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।  पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में शुक्रवार से बारिश की संभावना जताई गई है।  

अगले सप्ताह बरस सकते हैं बादल, अभी हीट वेव से नहीं मिलेगी राहत 

 Bihar Rain Forecast उमस और गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले तीन से चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मध्यम हीट वेव चलने का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।

 उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 31 मई तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। एक व दो जून तक मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में शुक्रवार से बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-41 व न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 18 से 20 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। 

'अगरे चार से पांच दिन बारिश के आसार, लेकिन...'

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में बारिश की संभावना तो बन रही है, लेकिन गर्मी व उमस जारी रहेगी। कई स्थानों पर फिर से हीट वेव चलेगी। जून की शुरुआत में बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर मंगलवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।