CM Manohar Lal: हरियाणा के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा हुआ रद्द, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार दौरा करने वाले थे लेकिन वह रद्द हो गया है।

CM Manohar Lal: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार दौरा करने वाले थे लेकिन वह रद्द हो गया है। यह दौरा अपरिहार्य कारणों के कारण रद्द हुआ है। आज CM ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बजट सत्र से पहले कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वैज्ञानिकों, किसानों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करनी थी।
3 बजे शुरू होना था कार्यक्रम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में होने वाला कार्यक्रम 3 बजे शुरू होना था। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने भी हिस्सा लेना था।
सीएम ने सीधे चंडीगढ़ से हिसार एयरपोर्ट आकर हिसार में रात्रि ठहराव करना था। सीएम के हिसार आने का कार्यक्रम रात 7 बजे ही तय हुआ था। रविवार सुबह 10 बजे रद होने का संदेश आया।