Sapna Chaudhary: सपना चौधरी को सफेद सूट में देख बहक गए दर्शक, 124 मिलियन बार देखा जा चुका है ये वीडियो

 
Sapna Chaudhary: सपना चौधरी को सफेद सूट में देख बहक गए दर्शक, 124 मिलियन बार देखा जा चुका है ये वीडियो

Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का जलवा आज भी बरकरार है। यूपी से लेकर हरियाणा ही नहीं बल्कि विदेशो में भी लोग सपना के दीवाने है। सपना चौधरी के कई ऐसे गाने है जो खूब वायरल होते है। दर्शक सपना के डांस और उन गानों पर खूब प्यार बरसाते है।  

एक ऐसा ही गाना है ‘तेरी आख्यां का यो काजल, ये गाना इतना फेमस है कि हर शादी और पार्टी में इसके बिना लोग डांस ही नहीं करते। इसी  गाने पर सपना चौधरी का डांस वीडियो आज भी खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे तो ये वीडियो 6 साल पुराना, पर आज भी जलवा बरकरार है।

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को साल 2024 का अबतक का सबसे वायरल डांस वीडियो बताया जा रहा है। यूट्यूब पर इसे अभी तक 124 मिलियन व्यज मिल चुके हैं। यानी इसे अभी तक 12.4 करोड़ लोग देख चुके हैं। 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर वीडियो में सपना चौधरी सफेद सूट में जोरदार ठुमके लगाती दिख रही हैं। वहीं स्टेज पर बैठे लोग और आसपास की भीड़ झूमकर नाच रही है।