Muskmelon: सिर्फ छूकर पता करें खरबूजा मीठा है या नहीं, यहां जानें तरीका

इस भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए लोग तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन करते हैं। तरबूज की तरह खरबूजा भी शरीर को हाईड्रेट रखने में सहायता करता है। 
 
सिर्फ छूकर पता करें खरबूजा मीठा है या नहीं, यहां जानें तरीका

Muskmelon: इस भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए लोग तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन करते हैं। तरबूज की तरह खरबूजा भी शरीर को हाईड्रेट रखने में सहायता करता है। 

खरबूज में इतने सारे फायदे होते हैं कि गर्मियों के दिनों में लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार खरबूजा खरीदते समय समस्या आती है कि यह मीठा है या नहीं? क्योंकि इसका मीठा स्वाद ही लोगों को ललचाता है। ऐसे में हम आपको बिना खरबूजा काटे मीठा है नहीं पता लगाने की ट्रिक बता रहे हैं। फिर आपको घर जाकर कभी फीका खरबूजा नहीं मिलेगा।

स्टेम से चलेगा पता 
खरबूजे के ऊपरी भाग को स्टेम कहते हैं, बाजार में कई तरह के खरबूजे मिलते हैं इसलिए खरबूजा खरीदते समय सबसे पहले उसके स्टेम यानी की तने की जांच करें। इसे दबाकर चेक करें, अगर स्टेम आसानी से दब रहा है तो समझ लीजिए कि खरबूजा हुआ और मीठा होगा। अगर स्टेम में छेद हो या ज्यादा गला हुआ हो तो उसे न खरीदें, क्योंकि वो खराब भी निकल सकता है।


खरबूजे के रंग से पहचाने
खरबूजे का कलर देखकर भी मीठा और फीके का पता लग सकता है। अगर खरबूजे की बाहरी परत पीली है और उस पर जाली जैसी हरी धारियां हैं तो यह अंदर से बेहद मीठा और स्वादिष्ट होगा। लेकिन अगर खरबूजा हरे रंग और चिकना है तो वह फीका हो सकता है इसलिए इसे न खरीदें।


निचला हिस्‍सा भी देखें
खरबूजे को ऊपर से देखने के साथ-साथ उसका निचला हिस्सा भी देखना चाहिए। खरबूजा नीचे से डार्क है तो यह मीठा है और वह प्राकृतिक रूप से पका हुआ है। यदि खरबूजे का निचला हिस्सा सामान्य है तो उसे बिल्कुल भी नहीं खरीदें। इस तरह के खरबूजे अंदर से मीठे और पके हुए तो हो सकते हैं। लेकिन ये केमिकल के इस्तेमाल से पकाए जाते हैं।


खुशबू की जांच करें
अगर खरबूजे से तेज खुशबू आ रही है तो समझ लेना चाहिए कि खरबूजा मीठा होगा, यदि खुशबू हल्की है तो समझ लेना कि चाहिए कि कम मीठा हो सकता है। वहीं अगर ज्यादा सूंघने पर खुशबू का पता चल रहा है तो इसका है कि खरबूजा अंदर से पका हुआ है लेकिन वह मीठा नहीं होगा।

वजन पर भी दें ध्यान 
जब खरबूजा खरीदें तो उसके वजन पर भी ध्यान दें क्योंकि मीठा और पका हुआ खरबूजा कम वजनदार होता है जबकि अधिक वजन वाले खरबूजे में ज्यादा बीज होते हैं और कम पका होता है। ध्यान रहे कि आप पिलपिला और मुलायम खरबूजा भी नहीं खरीदें क्योंकि ऐसे खरबूजे अंदर से सड़े-गले निकल सकते हैं।

meetha kharbuja kaise pahchane, मीठा और ताजा खरबूजा कैसे खरीदें, पके खरबूजे की पहचान कैसे करें, मीठा और ताजे खरबूजे की पहचान, ताजा खरबूजा कैसे पहचाने, मीठा और पका खरबूजा खरीदने का तरीका, खरबूजा खरीदने का तरीका, paka kharbuja kaise pahchane, how to pick sweet  muskmelon, mithe kharbuje ki pahcha, chopal tv