जवान’ की गर्लगैंग से मिलिए, इन पांच लड़कियों के दम पर शाहरुख खान ने मचाया ग़दर

 
जवान’ की गर्लगैंग से मिलिए, इन पांच लड़कियों के दम पर शाहरुख खान ने मचाया ग़दर

Jawan: एटली कुमार द्वारा इस फिल्म में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने वाली 'जवान' में नयनतारा और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रही हैं, "शाहरुख़ ख़ान इसकी अहम भूमिका निभा रहे है शाहरुख़ ख़ान के इशारों पर, 'जवान' में अपना दम दिखाने वाली गर्ल गैंग के बारे में बड़ी चर्चा हो रही है

जबकि 5 अन्य लड़कियां 'चीफ' के एक आदेश के लिए तैयार हैं। तो आखिरकार, 'जवान' में गर्ल गैंग की 5 सदस्य कौन हैं, जो बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं?"

सान्या मल्होत्रा:

सान्या मल्होत्रा

बॉलीवुड में 'दंगल' के साथ अपने डेब्यू को दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, अब शाहरुख़ की फिल्म 'जवान' में नजर आ रही हैं। 'जवान' के प्रीव्यू से लेकर ट्रेलर और गानों में सान्या झलक दिखाई गई है। सान्या शाहरुख़ की गर्ल गैंग का हिस्सा है। फिल्म में उनका मेडिकल से कोई कनेक्शन हो सकता है।

लहर खान:

लहर खान
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देने वाली लहर खान, 'बच्चों का आश्रम' के रोल के साथ अमिताभ के साथ हैं। वह 'पार्च्ड' फिल्म में भी काम कर चुकी हैं और ऑटीटी पर कई सीरीज़ में भी अभिनय किया है। अब वे शाहरुख़ की गर्ल गैंग का हिस्सा हैं।

संजीता भट्टाचार्य:

संजीता भट्टाचार्य
शाहरुख़ ख़ान की 'जवान' में भाग लेने पर संजीता भी बेहद उत्साहित हैं। गाने के शौक़ रखने वाली संजीता को अचानक 'जवान' के लिए ऑफर मिला। संजीता गर्ल गैंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संजीता ने 'फील्स लाइक इश्क' और कई अन्य सीरीज़ में काम किया है।

प्रियमणि:

प्रियमणि

शाहरुख़ की 'जवान' में एक बार फिर प्रियमणि नजर आ रही हैं। पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'वन टू थ्री फोर' में प्रियमणि ने किंग ख़ान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जवान में प्रियमणि का किरदार भी किसी मुश्किल में फंसा है, और इसके लिए वह शाहरुख़ ख़ान से संपर्क करती हैं। प्रियमणि ने 'द फैमिली मैन' के अलावा भी कई सीरीज़ में काम किया है।

गिरिजा ओक गोडबोले:

गिरिजा ओक गोडबोले
मराठी सिनेमा के जाने-माने चेहरे गिरिजा ओक गोडबोले, शाहरुख़ की 'गर्ल गैंग' में भी शामिल हैं। गिरिजा एक थिएटर आर्टिस्ट हैं और 'तारे ज़मीन पर' में आमिर खान के साथ भी दिखाई दी थी। 'कला' से लेकर 'शोर इन द सिटी' जैसी ओटीटी सीरीज़ में भी एक्टिंग कर चुकी हैं, और अब 'जवान' में गर्ल गैंग के रूप में हाजिर हो रही हैं।