पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें इस चीज का सेवन, हो सकता है नुकसान

 पीरियड्स के दिनों में अकसर महिलाओं को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए अकसर महिलाएं अलग अलग उपाय अपनाती है। लेकिन ज्यादात्तर महिलाएं परियड्स के दर्द को कम करने के लिए चाय का सेवन करती है।
 
पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें इस चीज का सेवन, हो सकता है नुकसान


Periods Pain:  पीरियड्स के दिनों में अकसर महिलाओं को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए अकसर महिलाएं अलग अलग उपाय अपनाती है। लेकिन ज्यादात्तर महिलाएं परियड्स के दर्द को कम करने के लिए चाय का सेवन करती है।

क्योंकि बहुत सी महिलाओं का मानना है कि गर्म चाय पीने से उन्हें इस दर्द से काफी हद तक निजात मिल जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक कप चाय आपके लिए इन दिनों में कितनी खतरनाक हो सकती हैं। 

अगर आप भी पीरिड्यस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह नुस्खा अपनाती है तो सावधान हो जाए। बता दें कि चाहे दूध वाली चाय हो या फिर ब्लैक या ग्रीन टी सभी में काफी मात्रा में कैफीन होता है। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है। फिर अगर बात करें महिलाओं के उन मुश्किल दिनों की तो उन दिनों अगर आप चाय का सेवन करते है तो आपको कई ऐसी बीमारी हो सकती है। जो आगे जाकर खतरनाक साबित हो सकती है। 

चाय पीने से पेट में गैस बनने, कब्ज और कई बार तो शरीर में पानी कम होने की समस्या हो सकती है। क्योंकि चाय में थियोफीलाइन नाम का एक केमिकल पाया जाता है। चाय में मौजूद कैफीन और दूध मिलकर पेट में गैस बनाते है। जिससे कई बार में पेट में दर्द के साथ मरोड़ का भी कारण बन जाता है। इसिलिए चाहे नार्मल डेज हो या फिर पीरियड्स डेज चाय के सेवन से जीतना दूर रहोंगे उतना ही आपके शरीर के लिए अच्छा रहेगा।