Bhojpuri: स्टेज शो से शुरु किया करियर, अब भोजपुरी फिल्मों में लेने जा रहे एंट्री, काजल राघवानी संग इस फिल्म में जोड़ी जमाएंगे मोतिहारी के मनीष

 
 Bhojpuri: स्टेज शो से शुरु किया करियर, अब भोजपुरी फिल्मों में लेने जा रहे एंट्री, काजल राघवानी संग इस फिल्म में जोड़ी जमाएंगे मोतिहारी के मनीष

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अभिनेता और अभिनेत्री है। भोजपुरी इंडस्ट्री में नए चेहरों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन हर किसी की सफलता नहीं मिलती। कोई अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाता है। अक्सर एक्टर नए चेहरे को अपने साथ लॉन्च करते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग हो रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी अपने साथ नए चेहरे को लॉन्च करने जा रही है। उनका नाम मनीष तिवारी है। फिल्में में से पहले वह स्टेज शो करते थे।

मनीष तिवारी बिहार के मोतिहारी जिला से ताल्लुक रखते हैं। वो बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है और अभिनेता बनने का सपना देखा है। एक्टर बनने के लिए मनीष ने काफी मेहनत की। इसके बाद ही अब उनकी मेहनत रंग लाई और फिल्मों में एंट्री हो पाई है। उन्होंने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत स्टेज शोज से की थी। उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी का भी काफी शौक है। ऐसे में स्टेज शोज में गाना गाया करते थे।

क्या है फिल्म का टाइटल?
तमाम संघर्षों के बाद मनीष तिवारी अब फिल्मी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वो काजल राघवानी जैसी स्टार एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन स्पेस करते हुए दिखाई देने वाले हैं। मनीष ने उम्मीद जताई कि काजल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिलेगा। मनीष तिवारी और काजल की इस फिल्म का टाइटल ‘वैदेही’ है। इसके निर्देशक और लेखक वीरू ठाकुर हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये महिला प्रधान मूवी है।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म का निर्माण ड्रीम लैंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता अरुण कुमार पांडेय हैं। इसके सह-निर्देशक रवि तिवारी हैं। खूबसूरत गीतों को प्यारे लाल यादव “कवि”, संतोष उत्पाती, संदीप साजन ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें काजल राघवानी और मनीष तिवारी के अलावा लाड़ो मधेसिया, शिल्पी राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, विनय बिहारी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल,सोनिया मिश्रा,जय प्रकाश सिंह,धामा वर्मा,संजय वर्मा,लोटा तिवारी,प्रेरणा सुषमा,अंतरा शर्मा,प्रियंका शर्मा,अनुराधा यादव एवं चाहत राज जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।