Bhojpuri Song: रात के अंधेरे में आम्रपाली दुबे पर फिसले निरहुआ, जबरदस्त रोमांस देख छूटे फैंस के पसीने

 
 Bhojpuri Song: रात के अंधेरे में आम्रपाली दुबे पर फिसले निरहुआ, जबरदस्त रोमांस देख छूटे फैंस के पसीने
Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। इसलिए जब भी निहुआ और आम्रपाली का गाना या फिल्म रिलीज होता है तो कुछ ही घंटों में छा जाता है।

उन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। आम्रपाली के साथ मिलकर निरहुआ ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के वीडियो पर कई लाख, करोड़ों में व्यूज आते हैं।

उनका ऐसा ही एक गाना है, जो भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' का है। इसका टाइटल है 'बेटउआ तोहार गोर होई हो।' गाने में आम्रपाली और निरहुआ का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। 5 साल पहले आई इस फिल्म ने अब भी अपना दबदबा कायम रखा है।

वीडियो पर अब तक 30 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसे कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है। पूरे वीडियो में आप आम्रपाली से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। यहां तक कि कमेंट में भी लोगों ने यही सब लिखा है।