Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की पतली कमर पर लट्टू हुए खेसारी, मिलियन बार देखा जा चुका वीडियो

 
 Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की पतली कमर पर लट्टू हुए खेसारी, मिलियन बार देखा जा चुका वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग और आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इन दिनों खेसारी और अक्षरा सिंह का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 अब तक हमने किसी खूबसूरत चेहरे के लिए गानों में हीरो को कसीदे गढ़ते हुए देखा और सुना है। हीरोइन की आंखों, जुल्‍फों, होठों, यहां तक कि गोरे गालों पर भी फिदा होते देखा है। लेकिन भोजपुरी गीतों में आपको ढोडी की खूबसूरती का भी खूब बखान मिलता है। यकीनन, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन अब जो है, वो है।

साल 2016 में रिलीज फिल्‍म 'साजन चले ससुराल 2' में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह पर एक ऐसा ही गीत फिल्‍माया गया है, जिसके बोल हैं 'तोहर ढोडी बा फुलहा कटोरी नियन', जिसे सुनकर आप भी गीतकार की कल्‍पना के सामने नतमस्‍तक हो जाएंगे। दिलचस्‍प है कि इस गाने को 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के चैनल पर करीब 7 करोड़ बार देखा जा चुका है।

इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। जबकि इसके गीतकार श्‍याम देहाती हैं। गाने का म्‍यूजिक अविनाश झा घूंघरू ने कम्‍पोज किया है। प्रेमांशु सिंह के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'साजन चले ससुराल 2' में खेसारी और अक्षरा के अलावा स्‍मृति सिन्‍हा, अनूप अरोड़ा, किरण यादव और माया यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'तोहर ढोडी बा फुलहा कटोरी नियन' गाने के बोल कुछ इस तरह से हैं-