Bhojpuri Song: नीतू यादव संग खेसारी ने किया पलंगतोड़ रोमांस, फिर जो हुआ, उसे 6 दिन में 15 लाख लोगों ने देख डाला

 
Bhojpuri Song: नीतू यादव संग खेसारी ने किया पलंगतोड़ रोमांस, फिर जो हुआ, उसे 6 दिन में 15 लाख लोगों ने देख डाला

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। खेसारी लाल यादव 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से छा गए। उसके बाद खेसारी अपनी जबरदस्त एक्टिंग और आवाज के दम पर लोगों को घायल कर रह हैं। इन दिनों खेसारी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी की मुकाम हासिल किया है। आज उनके पास नाम, पैसा, शोहरत और रुतबा सबकुछ है। उनकी नेटवर्थ 18 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। वो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं और यूट्यूब पर उनके गाने जबरदस्त हिट होते हैं।

उनका एक गाना 6 दिन पहले ही रिलीज हुआ है, लेकिन 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला है। गाने के बोल हैं- कोरवा में सुता के। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।

वीडियो में खेसारी, नीतू यादव के पति बने हैं और उन्हें छोड़कर चले जाते हैं, जिसके बाद नीतू को अपने पति की खूब याद सताती है। बेड से लेकर बंद कमरे तक, उसे अपने पति की याद आती है तो उसे फोन मिलाती है और दोनों खट्टी-मीठी नोंकझोंक के साथ, एकसाथ बिताए पलों को याद करते हैं।