Bhojpuri Hit Song: रंग लेकर आम्रपाली के बदन पर मलने लगे निरहुआ, वीडियो देख मदहोश हुए फैंस​​​​​​​

 
 Bhojpuri Hit Song: रंग लेकर आम्रपाली के बदन पर मलने लगे निरहुआ, वीडियो देख मदहोश हुए फैंस​​​​​​​

Bhojpuri Hit Song: होली पर हर किसी पर मस्ती का रंग चढ़ जाता है। हर तरफ होली के गाने सुनाई देने लगते हैं। बाजार भी पिचकारी और गुलाल  से सज चुके हैं। होली पर भोजपुरी गानों का खुमार लोगों र ना चढ़ ऐसा थोड़ी हो सकता है। इन दिनों भोजपुरी गाने इंटरनेट का पारा बढ़ाते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। 

 भोजपुरी के होली गीतों के बिना यह त्‍योहार सूना है। वैसे तो भोजपुरी में एक से बढ़कर एक नए होली सॉन्‍ग आ गए हैं, लेकिन फिर भी 8 साल पहले रिलीज आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का होली गीत 'आवा ऐ आम्रपाली होली में रंग डाली' की बात ही कुछ और है।

'आवा ऐ आम्रपाली होली में रंग डाली' मस्‍ती में डूबा हुआ गीत है। इसे द‍िनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने ही गाया है। गीत का संगीत ओम झा ने कम्‍पोज किया है। 'वेब म्‍यूजिक' के चैनल पर रिलीज इस गाने को बीते 8 साल में 23 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा गया है।

गीत का सीक्‍वेंस होली के दिन का है। गांव में रंग और गुलाल उड़ रहा है। तभी वहां आम्रपाली दुबे और निरहुआ पहुंचते हैं। निरहुआ एक्‍ट्रेस पर रंग डालने की कोश‍िश करते हैं, जिस पर आम्रपाली कहती हैं कि वह रंग नहीं खेलना चाहती। वह यह भी कहती हैं कि निरहुआ भांग पीकर आए हैं और उन्‍हें परेशान ना करें। लेकिन मस्‍ती में चूर निरहुआ कहां मानने वाले हैं। वह पिचकारी से आम्रपाली पर रंग डाल देते हैं।

यह गीत होली के मौके पर आपकी महफिल में जान डालने वाला है। आपको यह होली गीत कैसा लगा, हमें कॉमेंट सेक्‍शन में जरूर बताइएगा