Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली की खूबसूरती के दीवाने हुए निरहुआ, बाहों में भरकर लुटाया प्यार

 
Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली की खूबसूरती के दीवाने हुए निरहुआ, बाहों में भरकर लुटाया प्यार

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को कई लोग पसंद करते हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। दोनों ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इनकी हॉट केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है।

ये गाना साल 2019 में रिलीज सुपरहिट भोजपुरी फिल्‍म ‘जय वीरू’ का है। ये रोमांटिक गाना ‘अंजोर करे इंडिया में’, जिसे निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है, एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है। इस गाने को यूट्यूब चैनल ‘वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ पर उपलोड किया गया है, जहां आप इसे देख सकते हैं। 

इस गाने को अभी तक करीब 3 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सॉन्ग ‘अंजोर करे इंडिया में’ को रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह और धनंजय मिश्रा ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। 

वहीं, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर धनंजय सिंह ने इस गाने को कम्‍पोज करते हुए मिठास घोला है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और आम्रपाली खुलेआम खेत में अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं।