Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली को छोड़ अंजना सिंह के प्यार में डूबे निरहुआ, सुबह-सुबह 'ताजा चाय' से जागी सईया जी में फुर्ती

भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। लेकिन भोजपुरी स्टार निरहुआ जिस गाने में भी नजर आते है वो हिट हो जाता है। 
 
Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली को छोड़ अंजना सिंह के प्यार में डूबे निरहुआ, सुबह-सुबह 'ताजा चाय' से जागी सईया जी में फुर्ती

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। लेकिन भोजपुरी स्टार निरहुआ जिस गाने में भी नजर आते है वो हिट हो जाता है। अब एक ऐसा ही गाना इन दिनों छाया हुआ है। ये गाना 2014 में आई सुपरहिट फिल्‍म 'हथकड़ी' का 'पीला ताजा चाय' है।, 

जिसमें निरहुआ आम्रपाली के साथ नहीं बल्कि खूबसूरत अंजना सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। इन दोनों की जोड़ी इस गाने में धमाल मचा रही है। गाना रोमांटिक है और इसमें एक अलग सी मस्‍ती है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देती है।



यूट्यूब पर 'वेब म्‍यूजिक चैनल' ने इस गाने का फुल एचडी वीडियो रिलीज किया है, जिसे बीते 8 साल में 20 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। गाने की शुरुआत रसोई से होती है, जहां सफेद शर्ट और शॉर्ट में अंजना सिंह चाय बना रही हैं, वह ऊपर बेडरूम में सोए हुए अपने साईया जी को जगाने के लिए पहुंचती हैं। हाथों में चाय लेकर अंजना बेडरूम में जाती हैं और निरहुआ को बड़े प्‍यार से जगाती हैं। वह उनसे कहती हैं कि होंठ लगाकर चाय की चुस्‍की ले लो राजा जी, फुर्ती आ जाएगी। 

बता दें कि 'हथकड़ी' साल 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्‍म रही थी। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव, सीमा सिंह और सिद्धार्थ सेंगर भी हैं। रवि सिन्‍हा के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'हथकड़ी' के इस गाने को इंदु सोनाली और दिनेश लाल यादव ने गाया है। संगीत अविनाश झा घूंघरू का है।