HBSE 12th Results Live: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित, देखेंं टॉपर्स की पूरी लिस्ट

हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिये हैं। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। सिवानी मंडी की नैंसी ने टॉप किया है
 
savc

HBSE 12th Results Live: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिये हैं। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। सिवानी मंडी की नैंसी ने टॉप किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया इसमें पहले 5 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी किया। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं।

वहीं इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.65 प्रतिशत रहा। छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.11 रही। लड़कों का पास प्रतिशतता 76.43 रहा। वहीं कल 16 मई को हरियाणा बोर्ड का 10वीं रिजल्ट भी जारी होने की संभावना है।

हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 28 मार्च तक चली थी। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर ली गई थीं। इनमें 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था। 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट

चरण 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक मिलेगा।

चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करना होगा।

चरण 4: सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।

चरण 5: परिणाम की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं।