DA Hike: केंद्र सरकार कर्मचारियों को जल्द दे सकती है खुशखबरी, DA बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

केंद्र सरकार अगली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। क्योंकि माना जा रहा है कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया जा सकता है और सरकार इस पर फैसला ले सकती है। 

 
DA Hike

DA Hike: केंद्र सरकार अगली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। क्योंकि माना जा रहा है कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया जा सकता है और सरकार इस पर फैसला ले सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

केंद्र सरकार हर छह महीने में DA बढ़ाती है।

सरकार द्वारा हर छह महीने में डीए बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस बार जनवरी-जून 2023 की अवधि के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा की जानी है। कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकार से चार प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की मांग की गई है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा समय में दिया जाने वाला डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इससे पेंशनरों का डीआर भी बढ़ सकता है।

पिछली बार चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी

अगर केंद्र सरकार डीए और डीआर बढ़ाने का फैसला लेती है तो इससे करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशन पाने वाले करीब 63 लाख पूर्व कर्मचारियों को फायदा होगा। पिछली बार भी सरकार ने डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस दौरान डीए 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया था।

सैलरी पर क्या होगा असर?

डीए बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा। मान लीजिए कि सरकार ने डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की है। तो कर्मचारियों को मिलने वाला DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 36,000 रुपये है, तो डीए 38 प्रतिशत पर 13,680 रुपये बनता है। वहीं, अगर यह 42 फीसदी हो जाता है तो डीए बढ़कर 15,120 रुपये हो जाएगा।