पति के बार- बार कहने पर गूंगे बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में छोड़ आई पत्नी, फिर मिली बच्चे की लाश

 कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने 6 साल के दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया था।
 
पति के बार- बार कहने पर गूंगे बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में छोड़ आई पत्नी, फिर मिली बच्चे की लाश

Crime: कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने 6 साल के दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया था। एक दिन बाद बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के दांडेली तालुक में रहने वाली 32 वर्षीय महिला सावित्री लोगों के घरों में हाउज हेल्प का काम करती है। बताया जा रहा है कि महिला की उसके पति रवि कुमार के साथ अक्सर अपने बड़े बेटे की विकलांगता को लेकर झगड़ा होता था। क्योकि बड़ा बेटे विनोद जन्म से ही बोल नहीं पाता था और सुनने में भी थोड़ा असर्मथ था। उनका एक छोटा बेटा भी है। 

लेकिन बड़े बेटे को लेकर अकसर दोनों में लड़ाई होती थी। इस मामले में सावित्री ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे ताने देता था। पति कहता था कि तुमने गूंगे बच्चे को जन्म क्यों दिया है। पति बार-बार ये भी  कहता था कि बेटे को मरने दो, वह सिर्फ खाना खाता है। शनिवार को इसी तरह की लड़ाई के बाद, सावित्री अपने बेटे को उत्तर कन्नड़ जिले में नहर के पास ले गई और उसे मगरमच्छ से भरे पानी में फेंक दिया।  


पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वो मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई। जिसके बाद रविवार सुबह उन्हें बच्चे का शव मिला। बच्चे का एक हाथ गायब था, जिससे पता चला कि वह मगरमच्छ का शिकार हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।