पति के घर से बाहर जाते ही ससुर डालता था गंदी नजर, कई बार बनाए संबंध, अब थाने पहुंचा मामला

यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपने ससुर पर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास पहुंची विवाहित महिला अपनी शिकायत में कहा कि पिछले एक महीने से लगातार धमकी देकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 
पति के घर से बाहर जाते ही ससुर डालता था गंदी नजर, कई बार बनाए संबंध


UP News: यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपने ससुर पर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास पहुंची विवाहित महिला अपनी शिकायत में कहा कि पिछले एक महीने से लगातार धमकी देकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत पति से की, तो पति ने मुंह बंद रखने की बात कही। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक ये मामला जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां बीते सोमवार को अलापुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता पुलिस चौकी म्यांऊ पहुंची। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुर लगातार पिछले एक महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

यह घिनौनी हरकत ससुर पति के घर से जाने बाद करता है। विवाहिता की मानें तो इस बात को उसने पति को भी बताया, लेकिन पति ने मुंह बंद रखने की बात कही।  जिसके बाद म्यांऊ पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को आलापुर थाने में तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद महिला आलापुर थाना पहुंची और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।