झाड़-फूंक से ठीक करने के नाम पर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

 
झाड़-फूंक से ठीक करने के नाम पर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म, जाने पूरा मामला 

Haryana : झाड़-फूंक से ठीक करने के नाम पर 17 साल की किशोरी के दुष्कर्म किया गया है। आरोप तेजिंद्र पाल सिंह नामक युवक पर है। जब किशोरी ने इस बारे में घरवालों को बात बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बारे में अपने घरवालों को बताया।

पुलिस को दी शिकायत में फर्कपुर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी युवती ने कहा  कि उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन बचपन से ही दिव्यांग है। 2023 में वह तनाव में रहने लगी। जिसका इलाज चल रहा था। इस बीच किसी ने उसे बताया कि लोहगढ़ धाम जीरकपुर की दशमेश कॉलोनी में तेजिंद्र पाल सिंह नाम का एक साधू हैं जो झाड़ फूंक करता है। वह अपनी बहन को परिजनों के साथ लेकर तेजिंद्र पाल सिंह के पास गए।

तेजिंद्र ने उन्हें कहा कि वह झाड़ फूंक करके उसे ठीक कर देगा। तब उसने थोड़ा बहुत उपचार करके उन्हें दोबारा 13 मार्च को आने को कहा। जब यहां पहुंचे तो तेजिंद्र पाल उसकी बहन को वहीं रख लिया और उसके माता-पिता को बाहर ही इंतजार करने को कहा। अपने सेवादार हैप्पी सिंह से किसी को भी अंदर न आने देने का आदेश दे दिया। आरोप है कि तेजिंद्र पाल सिंह ने अंदर बंद कमरे में उसकी बहन के साथ गलत काम किया।

वहां से घर आए तो किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे बुखार हो गया और उल्टियां होने लगी। जब बहन से पूछा तो उसने आरोपी तेजिंद्र सिंह द्वारा उसके साथ किए गए दुष्कर्म के बारे में बताया। थाना गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए उसे पंजाब के जीरकपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।